Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
Greater Noida: यमुना प्राधिकरण ग्रामीण युवाओं के लिए बनाएगा डिजिटल लाइब्रेरी
- sakshi choudhary
- 02 Nov, 2024
ग्रेटर नोएडा के जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की पहल पर यमुना प्राधिकरण ने गांवों में लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना के तहत यमुना सिटी की 55 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का उपयोग करके लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। यहां कंप्यूटर, इंटरनेट, एसी, वाई-फाई और सीसीटीवी जैसी डिजिटल सुविधाएं होंगी।
इन लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए किताबों और ऑनलाइन सामग्री की उपलब्धता होगी, जिससे ग्रामीण युवाओं को लाभ मिलेगा। इस पहल से नए भवन बनाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे प्राधिकरण का करोड़ों रुपये का खर्च भी बचेगा। लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रति पंचायत घर लगभग 2 से 3 लाख रुपये का खर्च आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने की इस योजना से युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।