Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में आधुनिक विज्ञान लैब आधारशिला शुरू, विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ

top-news

  • अंतरिक्ष व विज्ञान की सटीक जानकारी पा सकेंगी छात्राएं
  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की नई पहल

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशाला ‘आधारशिला’ का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में इस प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से संचालित स्कूलों में पहली आधुनिक प्रयोगशाला है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर बने इस प्रयोगशाला के शुभारंभ के मौके पर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और इन बच्चों का भविष्य विज्ञान में निहित है। ऐसी आधुनिक प्रयोगशालाओं से छात्राओं को विज्ञान से जुड़ी उत्कृष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में रिसर्च करके विज्ञान को सीखने की विधा ही सबसे सटीक है।

विधायक ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की भी सीख दी। उन्होंने छात्राओं को विज्ञान, साहित्य और संस्कृति के समायोजन परक शिक्षा देने पर जोर दिया। विधायक और एसीईओ ने छात्रों से भी बात की। एसीईओ ने बताया कि इस लैब में डिजिटल माइक्रोस्कोप लगा गया है, जिसे कंप्यूटर व लैपटॉप से कनेक्ट कर छात्राएं जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। टेलीस्कोप से सौर मंडल की रोचक जानकारी भी अब आसानी से मिल सकेगी। न्यूटन के नियमों के वर्किंग मॉडल को भी विकसित किया गया है। लेजर लाइट से लेंस की फंक्शनिंग को समझने में मदद मिलेगी। बायोलॉजी के मॉडल से लाइफ की प्रक्रिया को भी समझना आसान होगा। साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। यह प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित स्कूलों में पहली आधुनिक लैब है। प्राधिकरण की शिक्षा समिति की तरफ से संचालित अन्य विद्यालयों में भी ऐसी ही प्रयोगशालाएं बनाने की कोशिश की जाएगी। छात्राओं को सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है। इस दौरान छात्राओं ने भाषण ,गीत व नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान मैनेजर अभिषेक पाल सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रीति फोगाट व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *