Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: राया हेरिटेज सिटी परियोजना को मिली हरी झंडी, विकास की तैयारी शुरू

top-news

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिसूचित क्षेत्र में प्रस्तावित 735 एकड़ के राया हेरिटेज सिटी परियोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। 63 सौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। परियोजना का मास्टर प्लान स्वीकृत होने के बाद उत्तर प्रदेश पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप विड एबुलेशन कमेटी की बैठक 4 नवंबर को लखनऊ में होगी, जहां विकासकर्ता कंपनी के चयन पर चर्चा की जाएगी।

इस हेरिटेज सिटी का उद्देश्य मथुरा और वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करना है। 27 एकड़ में पार्किंग विकसित की जाएगी, जहां पर्यटक ई-रिक्शा के जरिए मंदिरों तक पहुंच सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस वे से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को जोड़ने का भी प्रस्ताव है, जिससे बांके बिहारी मंदिर की सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। परियोजना में 350 एकड़ में थीम आधारित सेंटर, 103 एकड़ में योग व वैलनेस केंद्र, 97 एकड़ में हरित क्षेत्र और 42 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, बजट और स्टार होटल भी विकसित किए जाएंगे।