Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Health: अल्जाइमर रोग के उपचार में भारतीय वैज्ञानिकों की नई उपलब्धि

top-news

अल्जाइमर रोग वैश्विक स्तर पर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिससे 55 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हैं। पुणे स्थित आघारकर अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस रोग के उपचार के लिए नए अणुओं का विकास किया है। वैज्ञानिक प्रसाद कुलकर्णी और विनोद उगले ने सिंथेटिक और कम्प्यूटेशनल अध्ययन के माध्यम से ये नॉन टॉक्सिक मॉलिक्यूल्स तैयार किए हैं। ये अणु कोलिनेस्टरेज एंजाइमों के विरुद्ध प्रभावी हैं, जो एसिटाइलकोलाइन की उपलब्धता बढ़ाते हैं। यह रसायन याददाश्त को सुधारने में सहायक होता है और इसका उपयोग अल्जाइमर और पार्किंसंस रोगों के इलाज में किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज अल्जाइमर रोग के उपचार में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। इसके परिणाम यदि सकारात्मक रहते हैं, तो भविष्य में इस न्यूरोलॉजिकल समस्या के इलाज में काफी आसानी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह भी सुझाव दिया है कि नियमित व्यायाम, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी और सही जीवनशैली से इस बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है।