Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना की बैठक, ठेकेदारों ने रखीं समस्याएं

top-news

उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति पर चर्चा की और हरियाणा की पर्यावरणीय स्थितियों की जानकारी भी हासिल की।

मंत्री की यात्रा के दौरान ग्रेटर नोएडा में सिविल कार्यों में लगे ठेकेदारों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएं साझा कीं। ठेकेदारों ने बताया कि उन्हें प्राधिकरण से समय पर भुगतान न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिकायत की कि फाइलें महीनों तक अधिकारियों के पास अटकी रहती हैं, जिससे काम में देरी होती है।

दीपावली का त्योहार निकट होने के कारण ठेकेदारों को लेबर और वेंडर्स को भुगतान करने में समस्या आ रही है। इस पर मंत्री ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले सभी ठेकेदारों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों की रफ्तार पर कोई असर न पड़े। प्रमुख ठेकेदारों में अक्षय प्रताप सिंह, गुड्डू, अवधेश सिंह और दिवाकर बाजपेयी शामिल रहे।