Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: कॉलेज में हंगामा, अध्यापक ने की श्री राम पर अभद्र टिप्पणी, नौकरी से निकाला गया

top-news

गागलहेड़ी के हसनपुर स्थित सीडी इंटर कॉलेज में प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक अध्यापक को छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ मिलकर किए गए हंगामे के बाद नौकरी से निकाल दिया गया। घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब अध्यापक वसीम अकरम ने दशहरा पर्व के संदर्भ में विवादास्पद टिप्पणी की।

छात्राओं ने इस टिप्पणी को लेकर अपने अभिभावकों को सूचित किया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में अभिभावक कॉलेज पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। अभिभावकों की मांग पर अध्यापक ने माफी मांगी, लेकिन इसी दौरान कुछ छात्रों ने अध्यापक के साथ मारपीट कर दी।

हालात बिगड़ते देख कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने सभी को समझाकर मामले को शांत किया। अंततः कॉलेज प्रबंधन ने अध्यापक से लिखित माफीनामा लेकर उसे कॉलेज से निकालने का फैसला लिया। पुलिस ने बताया कि मामला अब शांत हो गया है, लेकिन अगर कोई तहरीर मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।