Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

LAC: भारत और चीन के बीच समझौते के तहत सैनिकों की चरणबद्ध वापसी शुरू

top-news

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और देपसांग क्षेत्रों में अपने सैनिकों की चरणबद्ध वापसी शुरू कर दी है। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के अनुसार, भारतीय सैनिक अब गश्त बिंदुओं (पीपी) 10 से 13 तक गश्त कर सकेंगे, जबकि चीन के सैनिक चारडिंग नाला के पूर्वी हिस्से की ओर पीछे हट रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय और चीनी सेनाओं ने अस्थायी ढांचों और टेंटों को हटाना शुरू कर दिया है। समझौते के तहत, पिछले सालों में हुई झड़पों की घटनाओं को रोकने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह समझौता एलएसी पर स्थिरता लाने में सहायक होगा। यह समझौता भारत के प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ब्रिक्स सम्मेलन से पहले किया गया था। समझौते के बाद, दोनों सेनाओं के बीच फिर से गश्त शुरू होने की उम्मीद है, जिससे सीमा पर तनाव कम हो सकता है।