Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ट्यूबवेल ऑपरेटरों का धरना स्थगित

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन अध्यक्षता आलोक नागर ने की। प्राधिकरण के अधिकारियों और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने बताया कि ट्यूबवेल ऑपरेटरों की पुरानी समस्याओं, जैसे समय पर वेतन न मिलना, ईएसआईसी कार्ड का न होना, और दीपावली पर बोनस न मिलने का समाधान जल्द ही किया जाएगा।

आने वाले समय में, ऑपरेटरों की मांगों को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। धरना स्थगित करने के बाद मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान कई नेता और किसान संगठन के सदस्य भी मौजूद थे।