Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: प्राथमिक विद्यालय में ईएमसीटी द्वारा 150 बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित

top-news

गौतम बुद्ध नगर के छोटी मिलक स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज ईएमसीटी (Ethomart Charitable Trust) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 150 बच्चों को उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। इन किटों में पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, स्केल, कलर और ब्रश जैसी शैक्षिक सामग्री शामिल थी, जो बच्चों के अध्ययन के लिए उपयोगी हैं।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और सीमित संसाधनों वाले बच्चों को उनकी जरूरतों के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराना था। ईएमसीटी संस्था की संस्थापक रश्मि पांडेय ने बताया कि उनकी संस्था समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्राचार्य इक़रार ख़ान ने इस सहयोग के लिए ईएमसीटी संस्था और रश्मि पांडेय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था के इस प्रकार के प्रयासों से स्कूल के बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। इस कार्यक्रम में ईएमसीटी के अन्य सदस्यों के साथ-साथ गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष और प्रमुख अतिथि रश्मि पांडेय, अमित गिरी, HOD ग़ुलाम अब्बास आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।