Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन प्रहार

top-news

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को नशीले पदार्थों और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन, जिसका नाम “ऑपरेशन प्रहार” रखा गया है, शुरू किया। यह अभियान दोपहर एक बजे से प्रारंभ होकर शाम सात बजे तक चला।

इस ऑपरेशन में 100 से अधिक पुलिस टीमों ने 700 से अधिक चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस की टीम ने ड्रग्स सप्लायर और पेडलर्स की पहचान कर कार्रवाई की। ऑपरेशन प्रहार में 500 से अधिक पुलिस कर्मियों, पीएसी, सीआरटी, स्मार्ट टीम, आईटी नारकोटिक्स टीम और कमांडोज को शामिल किया गया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह अभियान तीनों जोनों में चलाया गया, जिसमें खासतौर पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के आसपास के दुकानों और अन्य स्थानों पर एक साथ रेड की गई। यह कदम नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में ड्रग्स के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।