Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संस्थागत भूखंडों की योजना लॉन्च की, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 भूखंड उपलब्ध

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संस्थागत श्रेणी के 12 भूखंडों की योजना लॉन्च की है। इन भूखंडों में शिक्षण संस्थानों के लिए सर्वाधिक छह भूखंड शामिल हैं। योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर तक है।

इस योजना में एक नर्सिंग होम और नालेज पार्क-1 में पैरामेडिकल संस्थान के लिए एक भूखंड भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेक जोन-4 में व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के लिए छह भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। इन भूखंडों का आकार 1000 से 10,000 वर्ग मीटर तक है। आवेदन की प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि निवेशकों और शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह योजना निकाली गई है। ई-नीलामी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा और एक माह के भीतर कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत नालेज पार्क-5 में हायर सेकेंडरी स्कूल के दो भूखंड, म्यू और ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 में अस्पताल के दो भूखंड, और सेक्टर ईटा-2 में नर्सिंग होम के भूखंड भी शामिल हैं।