Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर सख्त सीईओ एनजी रवि कुमार, दो अधिकारियों को किया कार्य मुक्त

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कुछ दिनों पूर्व एक रिटायर महाप्रबंधक और प्लेसमेंट सहायक प्रबंधक पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। साथ ही ठेकेदारों द्वारा उनकी शिकायतें भी लगातार की जा रही थी। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इन अधिकारियों को कार्य मुक्त कर दिया है।

दोनों अधिकारियों पर लगे थे रिश्वत लेने के आरोप

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग में महाप्रबंधक के पद पर तैनात एक रिटायर अधिकारी और एक सहायक प्रबंधक पर साठ गांठ करके भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे थे और उनकी शिकायत बार-बार आ रही थी। प्राधिकरण की तरफ से कठोर कार्रवाई की गई है दोनों से कार्य छीन लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि हटाने की भी कार्रवाई हो सकती है।

इन पर यह भी आरोप लग रहे थे कि विकास कार्यों में तेजी लाने के बजाय, उनमें अवरोध पैदा किया जा रहे थे। लेकिन कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की कार्रवाई लगातार होती रहे, तो भ्रष्टाचार पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही विकास कार्य तेजी से और गुणवत्ता के साथ किया जा सकते हैं।