Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: नोएडा का ग्रेट इंडिया पैलेस (GIP) मॉल फिर संकट में

top-news

नोएडा के ग्रेट इंडिया पैलेस (GIP) मॉल पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूनिटेक समूह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 335 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। आरोप है कि यूनिटेक के संजय चंद्रा और अजय चंद्रा ने फ्लैट बायर्स, निवेशकों और बैंकों से मिली धनराशि को अवैध रूप से स्थानांतरित किया।

ED ने यूनिटेक इंटरनेशनल रियल्टी फंड (यूआईआरएफ) और सहाना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच किया। इससे पहले भी GIP मॉल की प्रॉपर्टी को 400 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित मामले में अटैच किया गया था। हालांकि, GIP मॉल की संपत्ति वर्तमान में एनसीएलटी के कब्जे में है, जिससे इसे अटैच करने की प्रक्रिया में बाधाएं आ सकती हैं। कानूनी विशेषज्ञ इस मामले पर विचार कर रहे हैं। यूनिटेक पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं, जिससे इस मॉल की भविष्य में स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।