Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

top-news

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से एक और मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। 28 सेकंड के इस वीडियो में करीब एक दर्जन छात्र एक छात्रा पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 4 के पास हुई, जहां छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

वीडियो में कुछ छात्र लात-घूंसों से वार करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य छात्र तमाशाई बने हुए हैं। कुछ विद्यार्थी मारपीट को रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं। इस घटना ने यूनिवर्सिटी की छवि को धूमिल किया है और इस तरह की घटनाएं शैक्षणिक माहौल को गंभीरता से प्रभावित कर सकती हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने बताया है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद छात्रों के बीच असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।