Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यमुना प्राधिकरण में सुपरवाइजर और टेक्निकल सुपरवाइजर सैलरी बढ़ाने की कर रहे हैं मांग, आंदोलन की चेतावनी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

यमुना विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग में सैकड़ो की संख्या में टेक्निकल सुपरवाइजर और सुपरवाइजर है। जोकि प्राधिकरण के लिए पूरी मुस्तादी से कार्य करते हैं और प्राधिकरण का अभिन्न हिस्सा है। विकास कार्य को निष्पादित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन यह लोग बहुत कम तनख्वाह पर कार्य कर रहे हैं। प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को महंगाई का ध्यान रखते हुए उनकी तनख्वाह में वृद्धि करनी चाहिए।

11 हज़ार सैलरी में घर कैसे चले

यमुना प्राधिकरण के सुपरवाइजर का कहना है कि पिछले काफी सालों से 11 हजार तनख्वाह पर काम कर रहे हैं। 2016 से सैलरी में कोई भी वृद्धि नहीं हुई है। अब उनका इतनी कम सैलरी में खर्च नहीं चलता है। पिछले काफी वर्षों से प्राधिकरण से मांग कर रहे हैं कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए। इनका कहना है कि साइडों पर आने जाने में ही इनका 5 से 6 हज़ार रुपए खर्च हो जाते है उसके बाद इतनी कम सैलरी में घर के खर्च और बच्चों की शिक्षा कैसे हो।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सुपरवाइजर की सैलरी है ज्यादा

जबकि गौतम बुध नगर में ही दो और प्राधिकरण है जिनके सुपरवाइजर और टेक्निकल सुपरवाइजर की सैलरी इनसे दुगनी से भी ज्यादा है और उसके बाद भी बढ़ाने की तैयारी चल रही है। लेकिन यमुना प्राधिकरण में 2016 से सैलरी में कोई वृद्धि नहीं हुई है यह कहना है यहां के सुपरवाइजर और टेक्निकल सुपरवाइजर का।

सुपरवाइजर की कुछ प्रमुख मांगे:-

  • नोएडा प्राधिकरण के सुपरवाइजर के बराबर सैलरी हो
  • प्राधिकरण के आईडी कार्ड मिले
  • पीएफ समय से कटे
  • स्वास्थ्य बीमा हो
  • कर्मचारियों को बोनस का प्रावधान हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *