Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

उद्योग सहायक समिति की बैठक में उद्यमियों ने ओटीएस की उठाई मांग

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने मंगलवार को उद्योग सहायक समिति की बैठक की, जिसमेंनोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन, ईकोटेक-12 एसोसिएशन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि व उद्यमी शामिल हुए। उद्यमियों ने इस बैठक में उद्योगों के लिए एकमुश्तसमाधान  योजना लागू करने की मांग की। इस पर एसीईओ ने सीईओ से वार्ता कर जल्द निर्णय लेने का आश्वासनदिया।

बैठक में उद्यमियों ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने के बावजूद बिल भेजकर भुगतान मांगा जा रहा है। नो–ड्यूजजारी करने में अधिक समय लग रहा है। एसीईओ ने वित्त विभाग से इस मसले का शीघ्र हल निकालने के निर्देश दिए।एसीईओ ने उद्यमियों को बताया कि नो–ड्यूज, फंक्शनल सर्टिफिकेट, सीआईसी जैसी सेवाओं को और सरलीकृतकरने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए एसीईओ की अध्यक्षता में जल्द ही एकसमिति बनाने का आश्वासन दिया। उद्यमियों ने बैठक में ट्रैफिक की समस्या, हैवी वाहनों की नो एंट्री की समयावधिघटाने आदि मांग भी रखी। वहीं, उद्यमियों ने उद्योगों की समस्याओं को शीघ्र हल किए जाने और कम समय मेंफंक्शनल सर्टिफिकेट जारी करने पर सराहना भी की।

इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि विगत 6 माह में प्राधिकरण के उद्योगविभाग के कार्यों में काफी सुधार हुआ है। बड़ी संख्या में उद्योगों को फंक्शनल सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। उद्यमीमित्र की तरफ से आयोजित इस बैठक में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के साथ प्राधिकरण से महाप्रबंधक वित्त विनोदकुमार, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह आदि शामिलरहे, जबकि उद्यमियों की तरफ से नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिनियोर्सएसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, आईआईए से चंचल कुमार, ईकोटेक 12 एसोसिएशन से नरेश कुमार गुप्ता, सुनील दत्त, एसके शर्मा , राकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।