Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: 10 वर्षीय बच्चे की मौत, दादा की भी सदमे से मृत्यु

top-news

नोएडा के सेक्टर-107 स्थित लोटस 300 सोसाइटी की 13वीं मंजिल से गिरने के कारण 10 वर्षीय अरमान बलूजा की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात का है, जब अरमान अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में था। उसके माता-पिता बाहर डिनर पर गए थे। अरमान बालकनी में खेलते वक्त अचानक फिसलकर कॉमन एरिया में गिर गया। उसे तुरंत यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद रविवार को अरमान के दादा, जो पिछले छह महीने से किडनी की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे, ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की, लेकिन कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोसाइटी के गार्डों से जानकारी जुटा रही है। सोसाइटी में इस हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस ने कहा है कि यदि परिजनों द्वारा शिकायत की जाती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।