Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
Diwali 2024: दीपावली की तिथि पर हुआ भ्रम, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर?
- sakshi choudhary
- 21 Oct, 2024
इस वर्ष दीपावली की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है कि इसे 31 अक्टूबर को मनाना चाहिए या 1 नवंबर को। इसका कारण है कि कार्तिक अमावस्या की तिथि इस वर्ष दो दिन पड़ रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, दीपावली हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि 31 अक्टूबर को प्रदोष काल और निशीथकाल में लक्ष्मी पूजा का आयोजन करना अधिक शुभ है। इस दिन प्रदोष काल शाम 5:36 से 8:11 बजे तक रहेगा, जबकि वृषभ लग्न शाम 6:25 से 8:20 बजे तक रहेगा। इस समय को लक्ष्मी पूजन के लिए अत्यंत उत्तम माना गया है। हालांकि, कुछ लोग उदया तिथि को प्राथमिकता देते हुए 1 नवंबर को दिवाली मनाने का सुझाव दे रहे हैं, क्योंकि अमावस्या तिथि उस दिन सूर्योदय तक विद्यमान रहेगी। लेकिन ज्यादातर विद्वानों की राय है कि 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन करना अधिक उचित है।