Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: एसएनजी होटल से लाखों रुपये के अवैध पटाखों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

top-news

दीपावली के मौके पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की योजना बना रहे तीन आरोपियों को सेक्टर-11 स्थित एसएनजी होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए हैं, जो कि होटल में स्टॉक करके रखे गए थे। सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-24 थाने की पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि एसएनजी होटल में कुछ लोग ठहरे हुए हैं और उनके पास अवैध पटाखे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की। जांच में पुलिस को वहां पांच बोरों में भरे हुए लाखों रुपये के पटाखे मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी अभिनय, अमन और बिहार के दरभंगा निवासी केशव चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इन पटाखों को सस्ते दामों पर खरीदा था और दिवाली के अवसर पर 8 से 10 प्रतिशत अधिक दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने होटल मालिक अमित से एक कमरा किराए पर ले रखा था। इस मामले में होटल मालिक अमित को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह ने कहा, “हमने कार्रवाई की और इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”