Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
Noida: नोएडा में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, प्राधिकरण ने की घोषणा।
- sakshi choudhary
- 20 Oct, 2024
नोएडा प्राधिकरण ने शहर में 50 ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बनाई है। इस बार ये चार्जिंग स्टेशन प्राधिकरण खुद लगाएगा, न कि किसी एजेंसी के माध्यम से। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि ई-वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
प्राधिकरण अधिकारियों ने जानकारी दी कि चार्जिंग स्टेशन के लिए संभावित स्थलों का सर्वेक्षण पहले ही किया जा चुका है। अब एक बार फिर सर्वे कर लोकेशन को अंतिम रूप दिया जाएगा। ये चार्जिंग स्टेशन सभी मेट्रो स्टेशनों, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, और अन्य प्रमुख सड़कों पर बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर उच्च अधिकारियों को अनुमोदन के लिए पेश की जाएगी।