Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: शाहबेरी और हैबतपुर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी और हैबतपुर, गौर सिटी-1 क्षेत्र में पराली और कूड़ा जलाने के कारण बढ़ते धूल, धुएं और प्रदूषण से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। इस समस्या को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने सोसाइटी निवासियों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी दी, जिसके बाद डीएम महोदय से शिकायत की गई।

समिति ने इस मुद्दे को ट्विटर पर भी उठाया, जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम गौतम बुद्ध नगर ने आवश्यक कार्रवाई की। रश्मि पाण्डेय ने जिला अधिकारी से तत्काल संपर्क किया, जिसके बाद डीएम ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। डीएम की पहल से शाहबेरी और हैबतपुर में पराली और कूड़ा जलाने की घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका गया। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति, मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में, जिलाधिकारी के शीघ्र हस्तक्षेप और सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त करती है। समिति सभी संबंधित अधिकारियों और जागरूक नागरिकों को भी धन्यवाद देती है, जिन्होंने इस मुद्दे पर ध्यान दिया।