Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में युवती से सरेराह मारपीट और अश्लील हरकतें, पुलिस जांच में जुटी

top-news

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी और सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है, जहां पहले आरोपी जावेद भी कार्यरत था। करीब डेढ़ महीने पहले जावेद ने नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन उसके बाद से वह अपने साथी अशोक के साथ मिलकर पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा था।

9 अक्तूबर को जब पीड़िता अपनी ड्यूटी पर जा रही थी, तभी जावेद और अशोक ने अपनी बाइक से उसका रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। मोबाइल नंबर मांगने और बात करने के दबाव बनाने पर मना करने पर दोनों ने गाली-गलौच के साथ अश्लील हरकतें कीं। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद, 10 अक्तूबर की सुबह फिर से दोनों आरोपियों ने युवती पर हमला किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे, जिससे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी बीएस वीर कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, और जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।