Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: एनजीटी ने डीसीएम परिसर में पेड़ कटाई मामले में लिया संज्ञान

top-news

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने 20 साल से बंद पड़े डीसीएम परिसर में एक हजार से अधिक पेड़ों के काटे जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। पर्यावरणविद विक्रम तोगड़ की याचिका को स्वीकार करते हुए एनजीटी ने इस मामले में सुनवाई की। गत 14 अक्तूबर को हुई सुनवाई में बताया गया कि न तो पेड़ काटने वालों पर कोई कार्रवाई की गई है, और न ही एक पेड़ के बदले 10 पेड़ लगाने के नियम का पालन किया गया है।

यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) को भी मामले में पक्षकार बनाने की मांग की गई है। डीसीएम को 20 साल पहले सूरजपुर क्षेत्र में भूखंड आवंटित किया गया था, जहां पर पहले लगभग 50 हजार पेड़ थे। लेकिन जून 2024 में एक हजार पेड़ों का कटान कर दिया गया।पर्यावरणविदों ने यह भी बताया कि परिसर में लगे गेट की चोरी ने अन्य पेड़ों को भी खतरे में डाल दिया है। एनजीटी ने सभी तथ्य सुनने के बाद अगली सुनवाई 3 फरवरी 2025 को तय की है।