Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

58th IHGF Delhi Fair: हस्तशिल्प की विविधता और गुणवत्ता से विदेशी खरीदारों में उत्साह

top-news

58वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2024 अपने तीसरे दिन जोर-शोर से चल रहा है। 16-20 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में विदेशी खरीदार बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जहां वे न केवल उत्पादों का चयन कर रहे हैं, बल्कि नए आपूर्तिकर्ताओं से साझेदारियों कीखोज भी कर रहे हैं।

विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) श्रीमती अमृत राज ने मेले का दौरा कर प्रदर्शित उत्पादों और क्षेत्र की गतिशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने में ईपीसीएच के प्रयासों की सराहना करते हुए, सरकार के निरंतर समर्थन पर जोर दिया। मेले में होम डेकोर, फर्नीचर, उपहार, फैशन एक्सेसरीज़ और हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है।

अमेरिका, जर्मनी, और अर्जेंटीना जैसे देशों के खरीदारों ने मेले की विविधता और उत्पादों की गुणवत्ता की तारीफ की। फैशन शो और जागरूकता सेमिनार भी मेले का प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। ईपीसीएच और फर्नीचर एवं फिटिंग कौशल परिषद के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर से सहारनपुर में कारीगरों के कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। ईपीसीएच के अनुसार, साल 2023-24 में भारत से हस्तशिल्प निर्यात 32,758 करोड़ रुपये तक पहुंचा था, जो भारतीय शिल्पकारों की प्रतिभा को दर्शाता है।