Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Pak Vs Eng: पाकिस्तान ने मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड को 152 रन से हराया

top-news

पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 152 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 366 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई। इस प्रकार पाकिस्तान को 75 रन की बढ़त मिली।

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 221 रन बनाकर कुल बढ़त 296 रन कर दी। इंग्लैंड 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 144 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में आठ विकेट लिए और मैच में कुल 11 विकेट झटके। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अपने घर में 44 महीने बाद टेस्ट मैच जीता है। टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें कामरान गुलाम ने पहली पारी में शतक लगाया। अब तीसरा और निर्णायक टेस्ट 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।