Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

top-news

महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। 12 अक्तूबर की रात गोली मारे जाने के बाद सिद्दीकी की लीलावती अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे पहले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस ने रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में छापेमारी के दौरान इन पांच आरोपियों को पकड़ा। बताया गया है कि ये आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे, जो सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी है। गिरफ्तार लोगों में से दो उत्तर प्रदेश, एक हरियाणा, और एक पुणे का निवासी है। पुलिस ने जानकारी दी कि इन बदमाशों ने यूट्यूब से हथियार चलाना सीखा था। मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं, जीशान सिद्दीकी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर जांच की प्रगति के बारे में जानकारी ली।