Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: छौलस गांव में शिव मंदिर में मूर्ति खंडन, चार पुलिसकर्मी निलंबित

top-news

छौलस गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान राधा कृष्ण और माता दुर्गा की मूर्ति के खंडन के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित खारी, सैंथली के चौकी प्रभारी अमित यादव, और दो बीट कांस्टेबल शामिल हैं।

घटना रविवार रात की है, जब पुजारी ने पुलिस को सूचना दी कि मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने रात को ही नई मूर्तियां स्थापित कीं और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नवरात्र के दौरान मूर्तियों की सुरक्षा में लापरवाही के चलते यह घटना हुई। निलंबित एसएचओ द्वारा ड्यूटी लगाने में चूक और नियमित चेकिंग न होने से यह स्थिति बनी। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से शरारती तत्वों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।