Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

लखनावली में कूड़े के ढेर को प्रोसेस करने के लिए बायो रेमेडिएशन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

लखनावली में कूड़े के ढेर को प्रोसेस करने के लिए बायो रेमेडिएशन प्लांट बुधवार से शुरू हो गया। मुख्य अतिथि दादरीविधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। कूड़े के निस्तारण के लिए प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करतेहुए दादरी विधायक ने कहा कि अच्छे कार्यों में जनमानस का सहयोग बहुत जरूरी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के लखनावली में लगभग 5 लाख टन कूड़े का ढेर लगा है। बायो रेमेडिएशन प्रोसेस के जरिए इसकूड़े से प्लास्टिक, डस्ट, कंकड़ आदि को पृथक किया जाएगा। यह कार्य भूमि ग्रीन एनर्जी नाम की कंपनी को दिया गयाहै। डस्ट का इस्तेमाल गडढों को भरने, रोड के निर्माण आदि में किया जाएगा। अगर किसी को घर के निर्माण के लिएडस्ट की आवश्यकता हो तो यहां से प्राप्त कर सकता है, जबकि सीएंडडी वेस्ट व प्लास्टिक का उपयोग सीमेंटकारखानों में किया जाएगा। बायो रेमेडिएशन प्लांट का शुभारंभ करते हुए तेजपाल नागर ने कहा कि किसी भी अच्छेकार्य के लिए जनमानस का सहयोग जरूरी है। कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्लांट लगाने का अक्सर लोग विरोध करदेते हैं, जबकि कूड़े को व्यवस्थित ढंग से प्रोसेस करना बेहद जरूरी कार्य है। उन्होंने कहा कि अब कूड़े को प्रोसेस करनेकी नई–नई तकनीक व केमिकल आ गए हैं, जिससे बदबू भी नहीं आती है।

विधायक ने बायो रेमेडिएशन प्रोसेस के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व पूरी टीम कीसराहना की। शुभारंभ के अवसर पर मौजूद ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह ने बताया कि पांच लाख टन कूड़े को प्रोसेस करनेके लिए कंपनी को एक साल का समय दिया गया है। इस पर करीब 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लखनावली के पूराकूड़े को प्रोसेस कर लेने के बाद अस्तौली स्थित लैंडफिल साइट पर ही निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान प्रदूषणविभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह, मैनेजर प्रशांतसमाधिया, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी, भूमि ग्रीन एनर्जी के निदेशक पंकज पसालकर और संकेत जाधव आदिमौजूद रहे।