Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश को 6-0 से पराजित कर ग्रुप सी की विजेता बनी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पतिक स्टेडियम में 29वीं सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फार राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी के समापन समारोह पर मैच उत्तर प्रदेश बनाम भारतीय रेलवे फुटबाल टीम के मध्य खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सावित्री ठाकुर राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार का स्वागत बुके अंग वस्त्र एवं मोमेंटो से स्वागत संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन एवं महासचिव मोहम्मद शाहिद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार वर्मा का स्वागत पुष्कर शर्मा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा बुके मोमेंटो एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया विशिष्ट अतिथि कंचन गुप्ता सलाहकार प्रधान मंत्री का स्वागत मोहम्मद शाहिद महासचिव उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ ने अंग वस्त्र बुके एवं मोमेंटो देकर किया आज की मुख्य अतिथि ने मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की शुभकामना देते हुए खेल प्रारंभ कराया

मैच शुरू होते ही भारतीय रेल की टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 3 एवं 13 मिनट में युमनाम कमला देवी ने खेल के 15 वे 19 वे एवं 28वें मिनट पर अंजू तमांग ने गोलकर भारतीय रेलवे का स्कोर 5-0 कर दिया प्रथम हाफ की समाप्ति पर रेलवे 5-0 से आगे थी दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही उत्तर प्रदेश की टीम ने रणनीति में परिवर्तन करते हुए आक्रमण किया परंतु गेंद को गोल मे तब्दील नही कर सकी खेल के 57 मिनट में संजू ने गोल कर भारतीय रेलवे का स्कोर 6-0 कर दिया मैच की अंतिम सिटी बजाने पर भारतीय रेलवे 6-0 से विजई रही ग्रुप सी से प्रथम स्थान प्राप्त कर भारतीय रेलवे की टीम फाइनल राउंड में खेलने का अवसर प्राप्त किया ग्रुप सी की विजेता की ट्रॉफी भारतीय रेलवे को मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री ठाकरे ने दिया उत्तर प्रदेश को उपविजेता की ट्रॉफी उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने दिया आज के समापन समारोह के अवसर पर चित्र शुक्ला चेयर पर्सन उत्तर प्रदेश सरकार अख्तर अली महासचिव उत्तराखंड फुटबॉल संघ उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ मोहम्मद सादात आरिफ नजमी मेराज खान राना अनवर बिल्लू चौहान मिर्जा बेग धीरेंद्र सिंह, डॉ नोशाद, हेमंत पनवार, निखिल कुमार आदि मौजूद थे।