Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

नोएडा घोटाला: नोएडा के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह एक बार फिर ईडी के समन पर नहीं हुए पेश

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

नोएडा के हैसिंडा भूमि प्रोजेक्ट घोटाले में फंसे पूर्व आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। ईडी ने उन्हें तीसरी बार समन भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से जांच एजेंसी से दूरी बनाए रखी। इससे पहले दूसरे समन पर मोहिंदर सिंह ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी, लेकिन तीसरे समन पर भी उनकी उपस्थिति नहीं हो पाई।

गौरतलब है कि ईडी ने इस घोटाले में कंपनी के निदेशकों और प्रमोटर्स के साथ-साथ मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा था। इस छापेमारी में करोड़ों रुपये के कीमती हीरे और 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों में निवेश के पुख्ता प्रमाण मिले थे। ईडी अधिकारियों ने मोहिंदर सिंह से 14 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। मोहिंदर सिंह को स्मारक घोटाले में भी पूछताछ के लिए 16 अक्टूबर को तलब किया गया है।