Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखी ‘ फुले’ फिल्म, शिक्षा और समानता का दिया संदेश

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ओमैक्स मॉल में समाजवादी पार्टी ज़ेवर विधानसभा के नेता डॉ. विकास प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘फुले’ फिल्म देखी। यह फिल्म शिक्षा और सामाजिक समानता पर आधारित है। फिल्म देखने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि शिक्षा और समानता हर नागरिक का अधिकार है। यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए क्योंकि यह जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर समाज को एकजुट होने और आगे बढ़ने का संदेश देती है।

डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि अगर हमें समाज को आगे बढ़ाना है, तो ऊँच-नीच और भेदभाव को खत्म करना होगा। समाज तभी तरक्की करेगा जब हर व्यक्ति को समान अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही एक मजबूत देश की नींव रख सकता है। ‘फुले’ फिल्म समाज को एक नई दिशा देने का काम कर सकती है।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें फकीर चंद नागर, सुधीर भाटी, लौकेश भाटी, बालकिशन प्रधान, विनय तालान, पवन खटाना, ब्रजेश भाटी, रमेश कसाना, रवींद्र प्रधान, आलोक नागर, कृष्ण नागर, दीपक नागर, नरेंद्र भाटी, प्रदीप भाटी, विनोद मलिक, नासिर प्रधान, संदीप चंदीला, मनीष नागर, शुभम चेची, गोलू तंवर और मनीष खारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।