Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Sharda University: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 59वां स्थान प्राप्त

top-news

शारदा विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 59वां स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग करने वाली एक वार्षिक रैंकिंग है, जिसे क्वाकरेल्ली सायमोंड्स (QS) प्रकाशित करता है। विश्वविद्यालय को टीचिंग में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने बताया कि इस रैंकिंग को तैयार करते समय कई पहलुओं को ध्यान दिया जाता है, जैसे एकेडमिक रेपुटेशन, एम्पलॉयर रेपोटेशन, फैकल्टी स्टूडेंट रेशियो, रेफरेंस प्रति फैकल्टी, इंटरनेशनल फैकल्टी रेशियो, इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशियो, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क, एंप्लॉय आउटकम और सस्टेंबिलिटी को महत्व दिया जाता है।

विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ आरसी सिंह ने बताया कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग अपनी तरह की सबसे व्यापक रैंकिंग है, जो दुनिया भर के सर्वोत्तम संस्थानों पर प्रकाश डालती है और दुनिया में कहीं भी प्रेरित लोगों को शैक्षिक उपलब्धि, अंतर्राष्ट्रीय गतिशीलता और कैरियर विकास के माध्यम से अपनी क्षमता को पूरा करने में सक्षम बनाने के हमारे मिशन का समर्थन करती है। विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी नाम हो रहा है। हम अगले साल इससे बेहतर करने की कोशिश करेंगे।