Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

top-news

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस ने नकार दिया है। महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें ये नतीजे स्वीकार नहीं हैं और दावा किया कि पार्टी को हरवाया गया है। रमेश ने कहा, “यह परिणाम जमीनी हकीकत के विपरीत हैं और हरियाणा के लोगों की सोच को दरकिनार करते हैं।”

कांग्रेस ने ईवीएम और मतगणना प्रक्रिया में गंभीर शिकायतें उठाई हैं। रमेश ने बताया कि पार्टी चुनाव आयोग से इन शिकायतों को लेकर संपर्क करेगी। उन्होंने इसे ‘चालाकी की जीत’ और ‘पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार’ करार दिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी नतीजों को अप्रत्याशित बताया और कहा कि कई जिलों से लगातार शिकायतें आ रही हैं, खासकर हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से। खेड़ा ने बताया कि कुछ मशीनों की बैटरी 99% थी, लेकिन फिर भी हार का सामना करना पड़ा, जबकि अन्य मशीनों में अनियमितताएं देखी गईं।