Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत, हरियाणा चुनाव परिणामों में देरी पर उठाए सवाल

top-news

हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर नतीजों को अपलोड करने में देरी का आरोप लगाया है। महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच नतीजों को वेबसाइट पर अपडेट करने की गति धीमी रही, जिससे नई-नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि हरियाणा चुनावों के सटीक आंकड़े जारी किए जाएं।

कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने भी इस मुद्दे पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के आंकड़ों में राउंड की संख्या और टेलीविजन पर दिखाए जा रहे राउंड के बीच असमानता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर डेटा अपलोडिंग में देरी की जा रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर में हर राउंड की गिनती के साथ लाइव डेटा जारी किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि ये सब प्रशासन पर दबाव बनाने की एक रणनीति है और पार्टी आश्वस्त है कि जनादेश उनके पक्ष में आएगा।