Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोड के डिजाइन में बदलाव से, कुछ हद तक काबू में ट्रैफिक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या प्राधिकरण के लिए नासूर बन रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 130 मी रोड सबसे बड़ा रोड है। जोकि ग्रेटर नोएडा को नोएडा और गाजियाबाद से कनेक्ट करता है ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाकर के इस रोड पर ट्रैफिक का दवाब बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिसके कारण इटेरा गोल चक्कर के आसपास भयंकर जाम लग जाता है। लोगों को वहां से निकलने में घण्टों का समय लगता है।

सीईओ एनजी रवि कुमार ने ट्रैफिक जाम समस्या को लिया गंभीरता से

पिछले काफी समय से इस पर विचार किया जा रहा था। सीईओ इसपर बहुत गंभीर थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में एसीईओ और उनकी टीम ने जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक ने रोड के डिजाइन में कुछ बदलाव करके समस्या का हल निकाला है तेजी से समस्या के निस्तारण के लिए काम किया जा रहा है। प्राधिकरण के कुछ बदलावों से ही इटेरा गोल चक्कर के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या लगभग 70% कम हो गई है। पिछले दो दिनों से वहां से ट्रैफिक सामान्य गति से गुजर रहा है।

तिलपता गोल चक्कर जाम की समस्या से जूझ रहा है

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्राधिकरण को अभी ट्रैफिक जाम की समस्या पर काफी काम करना है। 130 मी रोड तो कम से कम ट्रैफिक जाम मुक्त होना चाहिए।
130 मी रोड पर तिलपता गोल चक्कर जाम की समस्या से जूझ रहा है शाम के समय में तो स्थिति बहुत बुरी हो जाती है और तिलपता गांव के अंदर भी भयंकर जाम लगा रहता है इसका कारण है कोई भी बड़ा रोड जीटी रोड से कनेक्ट ना होना।

130 मी रोड को पुलिस लाइन होते हुए डीएससी रोड से कनेक्ट करता है

गौर सिटी के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति और भी काम हो सकती है अगर प्राधिकरण अपनी प्लानिंग पर कार्य करें। प्राधिकरण का एक 60 मी रोड आधार में रुका हुआ है। जोकी 130 मी रोड को पुलिस लाइन होते हुए डीएससी रोड से कनेक्ट करता है जिसका काफी कार्य हो भी चुका है। लेकिन प्राधिकरण की कोई कार्य योजना न होने के कारण स्थिति जस की तस है।