Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

RG Kar case: जूनियर डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी

top-news

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई भयावह घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी है। डॉक्टरों ने न्याय और कार्यस्थल की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को छह जूनियर डॉक्टरों ने अनशन शुरू किया, और अब उनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस ने उनके विरोध स्थल पर जैव-शौचालय लगाने की अनुमति नहीं दी। अनिकेत महतो ने कहा, “हमारी मांगें पूरी नहीं होने तक अनशन जारी रहेगा। कोई भी दबाव हमें न्याय मांगने से नहीं रोक सकता।” सोमवार को सभी मेडिकल कॉलेजों में भूख हड़ताल की योजना है, जिसमें कई डॉक्टरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम को हटाने और जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग और कुछ हस्तियां भी धरने पर पहुंच रही हैं।