Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: बच्ची की बालकनी से गिरने की घटना, सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल

top-news

ग्रेटर नोेएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 के 14 एवेन्यू की 27वीं मंजिल से गिरकर दो साल की बच्ची अनन्या 12वीं मंजिल पर अटक गई। घटना के समय बच्ची का पिता गौरव भट्ट ड्राइंग रूम में काम कर रहे थे, जबकि उसकी मां खाना बना रही थी। खेलते-खेलते बच्ची बालकनी की रेलिंग से फिसल गई, लेकिन गनीमत रही कि वह 12वीं मंजिल की बालकनी में फंस गई। परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

इस घटना ने हाईराइज इमारतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने बालकनी में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की है। पिछले कुछ महीनों में ग्रेनो वेस्ट में इसी तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां लोगों ने बालकनी की रेलिंग और ऊंचाई को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और परिजनों की शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सुरक्षा मानकों पर पुनर्विचार की आवश्यकता को उजागर करती है।