Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: दादरी नगर पालिका चेयरमैन के पति की हत्या में नया मोड़

दादरी नगर पालिका के चेयरमैन गीता पंडित के पति और भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। जिला न्यायालय में चल रही गवाही में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें जिले के दो प्रमुख नेताओं और कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना के सहयोगी का नाम सामने आया है।

यह मामला जून 2014 का है, जब विजय पंडित को आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसे 2012 में हुए रविंद्र शर्मा हत्याकांड से जोड़ा था और पांच से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दस साल बाद शुरू हुई गवाही में, मृतक के भाई अजय शर्मा ने बयान दिया, और अब छोटे भाई दिनेश शर्मा की गवाही चल रही है। इस दौरान, कुछ प्रभावशाली नामों के उजागर होने से राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालांकि, पुलिस ने पहले ही दोनों नेताओं को क्लीन चिट दी थी, लेकिन अब उनके नामों के दोबारा सामने आने से मामले की दोबारा जांच की संभावना बढ़ गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।