Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Noida: हाईबॉक्स एप से 1000 करोड़ रुपये ठगी मामले में जांच तेज, यूट्यूबर एल्विश, अभिषेक, सौरभ जोशी सहित अन्य को भेजा गया नोटिस

top-news

स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने हाईबॉक्स एप के माध्यम से देशभर के 30 हजार से ज्यादा लोगों से 1000 करोड़ रुपये ठगने के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जैसे एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, लक्ष्य चौधरी और सौरभ जोशी को नोटिस जारी किया है। इनसे एप में निवेश के लिए विज्ञापन करवाया गया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी जे. शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है, जो चेन्नई के न्यू वॉशरमेनपेट का निवासी है। आरोपी के चार बैंक खातों में 18 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं। आईएफएसओ प्रमुख डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, अब तक 151 शिकायतें मिल चुकी हैं।

जांच के दौरान यह पाया गया कि ठगों ने ईजबज और फोनपे जैसे भुगतान गेटवे का इस्तेमाल किया। शिवराम ने सत्रुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हाईबॉक्स एप को फरवरी 2024 में लॉन्च किया, जिसमें दैनिक 1% और मासिक 30% रिटर्न का झांसा दिया गया। मामले की गहन जांच जारी है।