Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: जिला स्तर की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, 10 लाख रुपये का फंड

top-news

ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बाद अब जिले स्तर की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले करीब 50 से 60 खिलाड़ियों की सूची तैयार की है। इन खिलाड़ियों को 15 से 20 अक्टूबर के बीच जिलाधिकारी द्वारा चेक और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि अब गांवों की प्रतिभाओं को आर्थिक तंगी के कारण खेल छोड़ने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के फंड से 10 लाख रुपये खिलाड़ियों पर खर्च होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि राज्य स्तर पर पुरस्कार राशि 1100, 5100 और 3100 रुपये होगी।

इसके साथ ही, बिना एनओसी चल रहे जिम और स्विमिंग पूल संचालकों पर भी कार्रवाई की गई है, जिससे 200 से अधिक संचालकों ने एनओसी ली और दो करोड़ रुपये का फंड जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति में जमा हुआ। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया जाएगा।