Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्राइंडर एप से लोगों को फंसा कर करता था लूट, दादरी पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा

top-news

Greater Noida: दादरी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ग्राइंडर डेटिंग एप के जरिए लोगों को फंसाकर उनसे पैसे वसूलने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी जीटी रोड से चिटहैरा श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते से की गई। पकड़े गए आरोपियों में दक्ष उर्फ कप्तान, भूपेंद्र उर्फ भुप्पी, जय राघव और हनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध तमंचा, दो चाकू और एक आईफोन 15 प्रो बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी ग्राइंडर एप के ज़रिए लोगों से संपर्क करते थे और मीटिंग के बहाने बुलाकर उन्हें धमकाते थे। हथियार दिखाकर डराते और उनसे ऑनलाइन या नकद पैसे ऐंठते थे। 17 अप्रैल को इन्होंने एक व्यक्ति से 79 हजार रुपये ट्रांसफर कराए थे, जिससे इन्होंने आईफोन खरीदा और कुछ पैसे रख लिए। इसके अलावा, आरोपियों ने 24,500 रुपये एक कैफे के बारकोड पर ट्रांसफर कराए और हापुड़ में भी एक व्यक्ति से 25 हजार और सोने की चेन लूटी थी।

गिरफ्तार आरोपियों में से दक्ष सिर्फ सातवीं तक पढ़ा है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। भूपेंद्र दसवीं पास है और प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। जय राघव इंटर पास है और 4 साल पहले लूट व हत्या के प्रयास में जेल गया था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई मामलों में इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।