Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का आगाज़, माता शैलपुत्री की आराधना का दिन

आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां जगदम्बा के पहले स्वरूप, माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता शैलपुत्री की आराधना से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है और घर में सुख एवं समृद्धि का वास होता है।

माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, जिनका पूजन कलश स्थापना के साथ किया जाता है। भक्त इस दिन अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थिर कर माता की उपासना करते हैं, जिससे योग साधना का आरंभ होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता शैलपुत्री भगवान शिव की अर्धागिनी भी हैं और उनका स्वरूप त्रिशूल और कमल के पुष्प से युक्त है।

इस दिन लाल अड़हुल या कमल के पुष्प का विशेष प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा, पान के पत्ते पर सुपाड़ी, लौंग और मिश्री अर्पित करने से माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं। माता के पूजन के दौरान ‘ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी समस्याओं का समाधान होता है। इस नवरात्रि, मां शैलपुत्री से सभी भक्तों की समस्याओं के निवारण की प्रार्थना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *