Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: दीपावली के बाद गीले कचरे से बायो सीएनजी का प्लांट दीपावली के बाद

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने घोषणा की है कि दीपावली के बाद अस्तौली में गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने का प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए रिलायंस कंपनी का चयन किया गया है, जो प्रतिदिन 300 टन कचरे से बायो सीएनजी का उत्पादन करेगी।

प्राधिकरण के अनुसार, इस प्लांट के निर्माण में 80 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे गीले कचरे की समस्या का समाधान होगा। प्लांट में बनाई जाने वाली कंप्रेस्ड बायो गैस भारतीय मानकों का पालन करेगी। अस्तौली में पहले से ही एनटीपीसी द्वारा 600 टन प्रतिदिन क्षमता का आरडीएफ प्लांट स्थापित किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जून में बायो सीएनजी प्लांट के लिए आरएफपी जारी की थी, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया। टेक्निकल बिड के बाद, रिलायंस को वित्तीय बोली में सफलता मिली है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि रिलायंस जल्द ही प्लांट स्थापित करेगी, जिससे शहर में कचरे के निस्तारण में मदद मिलेगी।