Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: बिना मान्यता के संचालित स्कूल सील, जीडी गोयंका प्रबंधन तलब

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

आकाश मॉडल स्कूल, सोरखा को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। स्कूल बिना मान्यता के कक्षा नर्सरी से 10वीं तक के छात्रों को पढ़ा रहा था, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था। विभाग को कई बार सूचना मिली थी कि स्कूल संचालक ने पहले भी बंद करने के नोटिसों की अनदेखी की थी। डीआईओएस डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में स्कूल में करीब 300 छात्र हैं और यदि प्रबंधन ने एक सप्ताह में जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इस बीच, जीडी गोयंका स्कूल प्रबंधन को भी सोमवार को तलब किया गया। एक अभिभावक ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे को परीक्षा से वंचित किया गया, जिससे वह मानसिक अवसाद का शिकार हो गया। अभिभावक ने मुख्यमंत्री पोर्टल और अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। दबाव के बाद, स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की परीक्षा कराई, लेकिन परीक्षा रोकने का कारण नहीं बताया। शिक्षा विभाग अब मामले की गंभीरता से जांच करेगा।