Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: GNIDA ने शुरू किया 130 मीटर रोड पर नई लेन का निर्माण

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने 130 मीटर चौड़ी सड़क के ले-आउट में नई लेन के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। यह निर्माण 105 मीटर रोटरी से लेकर सेक्टर पाई रोटरी तक किया जा रहा है। इस हिस्से में मुख्य सड़क के दोनों ओर बस-वे तैयार किया जा रहा है, जो आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देगा।

GNIDA अधिकारियों के अनुसार, यह बस-वे भविष्य में और भी आगे तक बढ़ाया जाएगा। इससे ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद सड़क पर यातायात काफी बढ़ने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह काम किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दे कि इस परियोजना के तहत बन रही नई लेन से न केवल आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी सुगम बनाया जा सकेगा। GNIDA का यह कदम शहर के स्मार्ट और व्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।