Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: महात्मा गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म में ‘ स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन.

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म मार्केट में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुआ, जिसमें सीजीएसटी गौतमबुद्ध नगर आयुक्तालय और स्थानीय व्यापार मंडल ने मिलकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे सीजीएसटी आयुक्त संजीव कुमार मिश्रा, संयुक्त आयुक्त निशा वर्मा और जगत फार्म व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह द्वारा किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने श्रमदान करते हुए सड़कों पर झाड़ू लगाई और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस दौरान आयुक्त मिश्रा ने प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने और पॉलीथिन मुक्त भारत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता की आवश्यकता और इसके दूरगामी लाभों के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग और स्थानीय व्यक्तियों ने सक्रिय भाग लिया, जिसमें सरदार मनजीत सिंह, मुकुल गोयल, हरेन्द्र भाटी, और सीजीएसटी विभाग के कई अधिकारी शामिल थे। सभी ने भारत को स्वच्छ बनाने की शपथ ली और क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प किया।