Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Cricket: बाबर आजम ने सफेद गेंद प्रारूप की कप्तानी छोड़ी, मोहम्मद रिजवान को सौंपा जा सकता है दायित्व

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक अक्तूबर की देर रात सफेद गेंद प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। यह बाबर का एक साल के भीतर दूसरी बार कप्तानी छोड़ने का निर्णय है, जिससे वह अपने व्यक्तिगत खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। खबरों के अनुसार, बाबर के इस्तीफे के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। जियो न्यूज के मुताबिक, रिजवान इस दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 74 वनडे और 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें क्रमशः 2088 और 3313 रन बनाए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बाबर से कप्तानी से इस्तीफा देने की कोई मांग नहीं की गई थी। कोच गैरी कर्स्टन ने बाबर को कप्तान बनाए रखने की इच्छा जताई थी, लेकिन बाबर ने स्वयं यह निर्णय लिया। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, बाबर ने सभी प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा दिया था।पाकिस्तान ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप से बाहर होने के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। अब देखना यह है कि पीसीबी रिजवान को कप्तान के रूप में नियुक्त करता है या नहीं।