Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Bollywood: लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से घायल हुए गोविंदा, अस्पताल में हुए भर्ती

top-news

ग्रेटर नोएडा।साक्षी चौधरी

अभिनेता गोविंदा मंगलवार को अपने जुहू स्थित आवास पर दुर्घटनावश अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए। गोली उनके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक गोली निकाल दी है और अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं। बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अस्पताल जाकर गोविंदा से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। गोविंदा के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह एक शो के लिए कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। अभिनेता की पत्नी सुनीता ने बताया कि गोविंदा अब पहले से बेहतर हैं और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। रिवॉल्वर की जांच के लिए इसे जब्त कर लिया गया है। हादसे के समय गोविंदा अकेले थे, और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थीं।