Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 15 लोग बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

top-news

ग्रेटर नोएडा।साक्षी चौधरी 

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित 15 लोग मोमोज खाने के बाद बीमार पड़ गए। बीमार लोगों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।

परिवार ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी के बाजार से मोमोज खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने तुगलपुर में मोमोज बेचने वाली दुकान पर छापेमारी की और मोमोज और चटनी के नमूने लिए। जांच के दौरान दुकान के मालिक राजेश राय और गोविंद की दुकान से भी नमूने लिए गए। अधिकारियों ने मिलावट की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।