Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Sharda University: शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का स्क्वैश टूर्नामेंट शुरू

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में पहले “शारदा स्क्वैश टूर्नामेंट” का आयोजन हुआ। यह टूर्नामेंट यूपी स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन और स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से छात्र कल्याण और खेल विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 343 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मैच खेले गए, जिसमें से 50 खिलाड़ी दूसरे राउंड में पहुंचे। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. कपिल दवे ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।प्रतिभागियों में भारतीय टीम के खिलाड़ी वैभव चौहान, संदीप झांगड़ा, आर्यवीर दीवान, और अन्य शामिल हैं। पहले दिन के मैचों में अंडर-17 में दिल्ली के वंश कुमार ने यूपी के सर्वांश सिंह को हराया। अन्य वर्गों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए देशभर से रेफरी भी उपस्थित हैं।